Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में विषय विशेषज्ञों की होगी नियुक्ति, 31 मई तक करें आवेदन! मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में कोचिंग हेतु अनुभवी शिक्षकों को मिलेगा 2000 रुपये प्रति व्याख्यान मानदेय


प्रतापगढ। जिले में जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य ने बुधवार को बताया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2026-27 में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यूपीएससी, यूपीपीसीएस, एनडीएध्सीडीएस, नीट, जेईई तथा अन्य एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विषय विशेषज्ञों की आवश्यकता है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास भवन प्रतापगढ़ में 31 मई 2026 तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच जमा कर सकते हैं। उन्होने बताया है कि शासन द्वारा विभिन्न परीक्षाओं के लिए अलग-अलग योग्यता एवं अनुभव निर्धारित किए गए हैं। सिविल सेवा एवं पीसीएस की तैयारी कराने वाले शिक्षकों के लिए प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षण अनुभव अथवा संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा या पीसीएस साक्षात्कार में शामिल होने का अनुभव आवश्यक होगा। वहीं नीट के लिए संबंधित विषय में एमएससी (प्रथम श्रेणी) अथवा एमबीबीएसध्बीएएमएसध्बीडीएस तथा जेईई के लिए एमएससी, एमटेक या बीटेक डिग्रीधारकों को पात्र माना गया है। इसके अतिरिक्त सामान्य हिन्दी एवं अंग्रेजी विषयों के लिए परास्नातक डिग्री तथा न्यूनतम तीन वर्ष का अध्यापन अनुभव अनिवार्य किया गया है। एनडीए और सीडीएस की तैयारी कराने वाले शिक्षकों के लिए स्नातक योग्यता के साथ कम से कम दो वर्ष का अनुभव जरूरी होगा। ऐसे शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पढाये हुये अभ्यर्थियो ने एसएसबीध्नियमित एडीए-सीडीएस चरणो में सफलता प्राप्त की हो। एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले विषय विशेषज्ञों के लिए भी स्नातक डिग्री और न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव अनिवार्य रखा गया है। वहीं प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में तीन वर्ष तक शिक्षण कार्य कर चुके अभ्यर्थियों को विशेष वरीयता दी जाएगी। इसके लिए संस्थान द्वारा जारी वेतन पर्ची या वेतन प्रमाण पत्र भी आवेदन के साथ संलग्न करना होगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि चयनित व्याख्याताओं को प्रति व्याख्यान 2000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। प्रत्येक व्याख्यान की अवधि 90 मिनट निर्धारित की गई है तथा एक अतिथि वक्ता अधिकतम 30 व्याख्यान प्रति सप्ताह ले सकेगा। सेवानिवृत्त विषय विशेषज्ञ एवं व्याख्याता भी आवेदन करने के पात्र होंगे। सेवानिवृत्त अतिथि वार्ताकारध्विषय विशेषज्ञ व्याख्याता भी पंजीकरण हेतु अर्ह होगें। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ सभी शैक्षिक अभिलेखों की प्रमाणित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य है। साक्षात्कार की तिथि, समय एवं स्थान की सूचना अभ्यर्थियों को ईमेल अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कोर्स को-ऑर्डिनेटर डॉ. पीयूष पाण्डेय के मोबाइल नंबर 9807524558 पर संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |