Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ़: हमारी खबर का हुआ असर! 30 दिन बाद पहुंचा गैस सिलेंडर, उपभोक्ता ने खोली होम डिलीवरी वसूली की पोल


  • कोहंडौर क्षेत्र के लोगों ने एक गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप लगाया

अमित कुमार मिश्र

प्रतापगगढ़। जिले के नगर पंचायत कोहंडौर क्षेत्र में रसोई गैस वितरण व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। एक उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान के बावजूद उसे घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के लिए पूरे 30 दिन तक इंतजार करना पड़ा। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

शशांक गैस सर्विस के एक कोहड़ौर उपभोक्ता ने 3 अप्रैल को ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक कराया था। खाते से 967 रुपये भी कट गए, जिसमें होम डिलीवरी शुल्क शामिल बताया गया। इसके बावजूद एजेंसी द्वारा सिलेंडर घर पहुंचाने के बजाय उपभोक्ता को गोदाम से सिलेंडर लेने के लिए कहा गया। उपभोक्ता का आरोप है कि एजेंसी के कर्मचारी केवाईसी के नाम पर भी उपभोक्ताओं को कार्यालय बुलाकर परेशान करते हैं, जबकि डिलीवरी के समय घर पर ही केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

पीड़ित उपभोक्ता ने गोदाम से सिलेंडर लेने से इंकार करते हुए गैस कंपनी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद एजेंसी हरकत में आई और करीब एक माह बाद सिलेंडर की होम डिलीवरी की गई। उपभोक्ता को 967 रुपये का टैक्स इनवॉइस भी उपलब्ध कराया गया। 

उपभोक्ता ने साफ कहा कि जब ऑनलाइन भुगतान में होम डिलीवरी शुल्क शामिल है तो अतिरिक्त पैसे मांगना गलत है। उसने लोगों से अपील की कि टैक्स इनवॉइस में दर्ज राशि से अधिक भुगतान न करें।

क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि कई गैस एजेंसियां होम डिलीवरी के नाम पर उपभोक्ताओं से अतिरिक्त वसूली कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो गांवों में सिलेंडर पहुंचाने के नाम पर 1000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जबकि गोदाम से सिलेंडर लेने पर भी उपभोक्ताओं से खुले पैसे न होने का बहाना बनाकर अधिक रकम ली जाती है।

ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत करने पर एजेंसी की ओर से दबाव बनाया जाता है, जिससे अधिकांश लोग चुप्पी साध लेते हैं। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कई गोदामों पर रेट बोर्ड, शिकायत नंबर और सक्षम अधिकारियों के संपर्क नंबर तक प्रदर्शित नहीं किए जाते, जो उपभोक्ता अधिकारों का खुला उल्लंघन है। उक्त मामले की विधान केसरी ने सोशल मीडिया पर प्रमुखता से चलाई थी खबर । उक्त खबर का ये असर देखा गया कि एक माह पूर्व जिन उपभोक्ताओं ने शशांक गैस सर्विस रामगंज से गैस सिलेंडर की बुकिंग की थी।जिसको शशांक गैस सर्विस रामगंज की एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को  अब जाकर गैस सिलेंडर डिलीवर किया गया।  अब बड़ा सवाल यह है कि क्या उक्त अनियमिताओं की जांच संबंधित विभाग और सक्षम अधिकारी जमीनी हकीकत की जांच करेंगे या फिर मामला केवल शिकायतों और आश्वासनों तक ही सीमित रह जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |