Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः ईटेश्वर हनुमान मंदिर से 65 हजार रुपये चोरी, बाबा ने परिचित युवक पर लगाया आरोप


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन बीकेटी थाना क्षेत्र स्थित सीतापुर रोड पर प्रसिद्ध ईटेश्वर हनुमान मंदिर में चोरी की घटना सामने आने से इलाके में चर्चा का माहौल है। मंदिर के बाबा रोहित नाथ पुत्र गुरु नरेंद्र नाथ ने थाना बीकेटी में प्रार्थना पत्र देकर परिचित युवक पर नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र के अनुसार घटना 5 मई 2026 की करीब 7 बजे की बताई जा रही है। बाबा रोहित नाथ का कहना है कि कानपुर निवासी ऋषभ तिवारी पुत्र सुनील कुमार तिवारी, जो उनकी जान-पहचान का था, मंदिर परिसर में आया हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान मंदिर परिसर में बने कमरे का दरवाजा खोलकर लॉकर में रखे करीब 65 हजार रुपये निकाल लिए गए। बाबा के मुताबिक वह उस समय स्नान कर पूजा-पाठ में व्यस्त थे। इसी बीच आरोपी बिना बताए वहां से फरार हो गया। जब बाद में रुपये गायब मिले तो काफी तलाश की गई, लेकिन युवक का मोबाइल फोन बंद मिला और संपर्क नहीं हो सका। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। क्षेत्रीय लोगों ने मंदिर जैसी धार्मिक जगह पर हुई चोरी की घटना पर चिंता जताते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |