Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः समस्त वर्ग के जन सामान्य लाभार्थियों के लिये बकरी पालन योजना शुरू, 30 जून तक करें आवेदन


प्रतापगढ़। जिले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 प्रदीप कुमार ने बुधवार को बताया है कि उत्तर प्रदेश के सीमान्त कृषकों, भूमिहीन मजदूरों, विधवा, निराश्रित महिलाओं एवं बेरोजगार परिवारों की आय में वृद्धि करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये बकरी पालन योजना (रा0यो0) का शुभारम्भ किया गया है। जनपद प्रतापगढ़ में इस योजना के अन्तर्गत 10 इकाईयों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजनान्तर्गत लाभार्थी के द्वारा पांच मादा बकरी एवं एक नर बकरा की इकाई की स्थापना करनी होगी। जिसके तहत प्रति इकाई रूपये 60 हजार निर्धाारित है। जिसमें लाभार्थी अंश 10 प्रतिशत (6 हजार) स्वयं लाभार्थी द्वारा व्यय किया जायेगा एवं राज्यांश 90 प्रतिशत (54 हजार) का राज्य द्वारा अनुदान दिया जायेगा। योजना का लाभ लेने के लिये आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और वह जनपद का निवासी होना चाहिए। चयन प्रक्रिया में  विधवा, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों (03 प्रतिशत) को प्राथमिकता दी जायेगी। साथ ही भेंड़-बकरी पालन प्रशिक्षण इटावा या केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान या दुवासु मथुरा से प्रशिक्षित आवेदकों को वरीयता मिलेगी। आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, बकरी पालन प्रशिक्षण से सम्बन्धित प्रमाण पत्र, बकरी इकाई को न्यूनतम 03 वर्ष तक संचालित करने का शपथ पत्र रूपये 10 के स्टाम्प पेपर लगेगा। इच्छुक पात्र व्यक्ति अधिक जानकारी हेतु अपने निकटतम पशु चिकित्सालयध्मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यलय विकास भवन प्रतापगढ़ से सर्म्पक कर सकते है। आवेदन प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 30.06.2026 है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |