मोहनलाल की 'दृश्यम 3' का पहले दिन धमाका, 2 बजे तक कर लिया इतना कलेक्शन
May 21, 2026
मोहनलाल की 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी फैंस की फेवरेट फ्रेंचाइजी है. अब इसका तीसरा पार्ट रिलीज हो गया है. फिल्म 21 मई को रिलीज हो गई. फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस से शानदार रिव्यूज मिल रहे हैं. मोहनलाल ने अपनी दमदार एक्टिंग से धमाल कर दिया. वहीं फिल्म की स्टोरीलाइन भी बहुत सराही जा रही है.
बता दें कि फिल्म को ओवरसीज मार्केट में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 22.15 करोड़ की प्री-सेल कर ली थी. रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म दुनियाभर में पहले दिन 50 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है. वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में 48 करोड़ की सेल्स कर ली है.
फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है. एबीपी न्यूज के रिव्यू में फिल्म को 4 स्टार्स दिए गए हैं. फिल्म का फर्स्ट हाफ में बिल्डअप है. लेकिन सेकंड हाफ तक आते-आते फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे. क्लाइमैक्स देखकर तो आपको मजा ही आ जाएगा. फिल्म का एंड सरप्राइज करेगा.
बता दें कि इस फिल्म में मोहनलाल लीड रोल में हैं. वो अपनी फैमिली को बचाने में लगे हैं. दरअसल उनकी फैमिली से अनजाने में एक मर्डर हो जाता है. मोहनलाल पुलिस से फैमिली को बचाने में लगे. फिल्म में मीना, अनसिबा हसन, मुरली गोपी जैसे स्टार्स हैं.

