Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद में 27 जून तक निषेधाज्ञा लागू की


प्रतापगढ़। जिले में जिला मजिस्ट्रेट शिव सहाय अवस्थी ने शनिवार कोबताया है कि दिनांक 09 मई 2026 को महाराणा प्रताप जयन्ती, 27 मई 2026 को बकरीद, 26 जून को मोहर्रम का त्योहार है। इसी बीच विभिन्न पाठ्यक्रमों तथा नीट एवं अन्य परीक्षाएं भी सम्भावित है। जिला मजिस्ट्रेट ने त्योहार पर विशेष सतर्कता बरते जाने व शांति व्यवस्था एवं परिशांति परिपालित करने तथा साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से जनपद में 27 जून 2026 तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू कर दिया है। यह आदेश जनपद के सम्पूर्ण क्षेत्र में एवं जनपद में निवास करने वाले तथा जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले समस्त व्यक्तियों पर प्रभावी होगा। 

उन्होने बताया है कि एक स्थान पर 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों का विधि विरूद्ध जमाव प्रतिबन्धित किया जाता है। त्योहार के पावन पर्व पर कोई नई परम्परा नहीं कायम की जायेगी। कोई भी व्यक्ति किसी सार्वजनिक स्थानों पर रिवाल्वर, पिस्टल, राइफल, एक नली बन्दूक व दो नली बन्दूक अथवा घातक हथियार यथा चाकू बल्लम, फरसा, विस्फोटक, ज्वलनशील पदार्थ, तेजाब आदि अथवा लाठी, डंडा, हाकी स्टिक आदि या किसी भी प्रकार का हथियारध्शस्त्र लेकर नहीं चलेगा, न तो उसका प्रयोग करेगा। यह प्रतिबन्ध सरकारी ड्युटी पर तैनात अधिकारीध्कर्मचारी तथा बैंक में लगे हुए सुरक्षा कर्मियों पर लागू नहीं होगा। शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों को उनके सहारे के रूप में लाठी या डंडा लेकर चलने की छूट रहेगी। किसी भी सार्वजनिक धार्मिक स्थल पर डी०जे०, गीत-संगीत आदि की आवाज निर्धारित मानकों से अधिक नहीं होगी व लाउडस्पीकर का प्रयोग किसी भी दशा में इस प्रकार से नहीं किया जायेगा, जिससे विभिन्न सम्प्रदाय के लोगों में उत्तेजना फैलने की सम्भावना हो। लाउडस्पीकर का प्रयोग सक्षम अधिकारी एवं संबन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट की पूर्व अनुमति से ही किया जा सकेगा। कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह किसी भी सार्वजनिक, धार्मिक स्थल पर कोई ऐसी जनसभा, रैली या जुलूस का आयोजन नहीं किया जायेगा और न ही किसी प्रकार की अफवाह फैलाई जायेगी जिससे विभिन्न समुदाय के लोगों में मनमुटाव, वैमनस्यता या घृणा की भावना उत्पन्न हो। कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह कोई ऐसी आलोचना नहीं करेगा जिसकी सत्यता स्थापित न हुई हो या तोड़-मरोड़ कर कही गयी बातों पर आधारित हो एवं जातीय या साम्प्रदायिक भावनाओं की दुहाई नहीं देगा। मस्जिदों, गिरिजाघरों, मन्दिरों या अन्य पूजा स्थलों को सभा स्थल के रूप में प्रयोग नहीं किया जायेगा और न ही इन स्थानों से जुलूस या रैली निकाली या समाप्त की जायेगी। 

कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह प्रत्येक व्यक्ति के शांतिपूर्ण व विघ्न रहित जिन्दगी अधिकार को ध्यान में रखते हुए व्यक्तियों के विचारों या कार्यों का विरोध करने के लिए उनके घरों के सामने धरना, प्रदर्शन आदि का आयोजन नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह कोई ऐसा कार्य नहीं करेगा जिससे विभिन्न जातियों, धार्मिक व भाषायी समुदायों के बीच मतभेद बढ़े अथवा घृणा की भावना या तनाव पैदा हो। कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह साम्प्रदायिक सौहार्द, शांति व्यवस्था एवं लोक व्यवस्था को भंग करने व लोगों को गुमराह करने वाले किसी भी प्रकार की अफवाह को प्रचारित व प्रसारित नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति, व्यक्तियों का समूह किसी प्रकार की नारेबाजी, उत्तेजना फैलाने वाले या साम्प्रदायिक सद्भाव विगाड़ने वाले प्रचार नहीं करेगा। परीक्षा केन्द्रों के आस-पासं 200-300 मीटर की परिधि में ध्वनि विस्तारक यन्त्रों, ब्लूटूथ एवं आई०टी० गैजेट्स सहित इसी प्रकार की अन्य इलेक्ट्रनिक डिवाइस का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। परीक्षा केन्द्र के आस-पास 01 किमी0 की परिधि में फोटो कापियर एवं स्कैनर का संचालन परीक्षा अवधि में पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। कोई भी परीक्षार्थी बिना परीक्षा सम्पन्न हुए सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना परीक्षा कक्ष से बाहर नहीं जायेगा और न ही उत्तर पुस्तिका बाहर ले जायेगा। परीक्षा की समाप्ति तक किसी भी अभ्यर्थी अथवा प्रश्न-पत्र को परीक्षा केन्द्र से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |