Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संभल: ​जन सेवा दल की बैठक में 24 मई की विशाल रैली को सफल बनाने का संकल्प


संभल। शुक्रवार को जनपद के विकासखंड संभल के ग्राम मऊ (पोस्ट भारतल मदापुर) में जन सेवा दल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 24 मई 2026 (रविवार) को ग्राम मऊ में आयोजित होने वाली विशाल रैली की रूपरेखा तैयार करना और उसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना रहा।

​बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी विशाल जनसभा के मुख्य अतिथि जन सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनेश ठाकुर कर्पूरी होंगे, जो क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे।

प्रमुख वक्ताओं के विचार:

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव नेम सिंह बौद्ध और प्रदेश प्रभारी भोलाराम सविता ने कहा कि जन सेवा दल समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर रैली का निमंत्रण दें ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को सुन सकें।

बैठक में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता जगन्नाथ जी, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, संभल जिलाध्यक्ष नरेश कुमार (एडवोकेट), मीडिया प्रभारी राहुल बेगाना, पूर्व प्रधान श्रीराम सिंह, राजेश कुमार, डॉ. सुभाष सिंह, अतुल नंदवंशी, उमेश कुमार, मुराली लाल, दिनेश कुमार, कुशलपाल, रोहताश, नन्हे सिंह, गंगा सरन, शेर सिंह वाल्मीकि, राजू वाल्मीकि, अशोक कुमार प्रजापति, ओम प्रकाश प्रजापति, अतुल चौधरी और सोनवीर चौधरी सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |