Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः जनगणना-2027 स्व-गणना अभियान में पत्रकारों ने दिखाई सक्रिय भागीदारी! सूचना विभाग कार्यालय में मीडिया कर्मियों ने पोर्टल पर दर्ज की अपनी जानकारी


पीलीभीत। जनगणना-2027 के अंतर्गत चलाए जा रहे स्व-गणना अभियान के तीसरे दिन जिला सूचना अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के पत्रकार बन्धुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्व-गणना पोर्टल पर अपनी सूचनाएं दर्ज कराईं। कार्यक्रम का यह दिन विशेष रूप से मीडिया जगत को समर्पित रहा, जहां विभिन्न समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों और डिजिटल मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक जानकारी दर्ज कर नागरिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया। सूचना विभाग की ओर से मीडिया कर्मियों को स्व-गणना की डिजिटल प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पोर्टल के सुरक्षित उपयोग, डेटा की गोपनीयता और तकनीकी सुरक्षा मानकों पर भी विशेष प्रकाश डाला गया।

जिला सूचना अधिकारी मुशाहिद अली ने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण होता है और समाज को जागरूक करने में उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब पत्रकार जैसे जागरूक वर्ग इस अभियान से जुड़ते हैं तो आम नागरिकों में भी जनगणना प्रक्रिया के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि वे आम जनता को भी स्व-गणना अभियान के प्रति जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक लोग डिजिटल माध्यम से अपनी गणना स्वयं कर सकें।मीडिया कर्मियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्व-गणना अभियान डिजिटल भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे पारदर्शिता और सुविधा दोनों को बढ़ावा मिलेगा। पत्रकारों ने इसे आधुनिक तकनीक के माध्यम से नागरिक सहभागिता बढ़ाने वाला प्रभावी अभियान बताया।कार्यक्रम के दौरान सूचना विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही और सभी ने मिलकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |