Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मऊ: स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया, जनसेवा के संकल्प के साथ बढ़ते रहें आगे-प्रवीण मिश्र


मऊ। जनपद के निवर्तमान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र को जनपद स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान भावभीनी विदाई दी। शासन द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, प्रवीण मिश्र को विशेष सचिव, समाज कल्याण विभाग तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के महत्वपूर्ण पद पर तैनात किया गया है।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में स्थानांतरण एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने जनपद में अपने कार्यकाल के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से मिले सहयोग की सराहना की। उन्होंने टीम को प्रेरित करते हुए कहा कि पूरी ईमानदारी, मेहनत और लगन से अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनकी ईमानदारी, सादगी और संवेदनशील कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। विशेष रूप से महिलाओं, किन्नर समाज, दिव्यांगों और पीड़ितों के प्रति उनके मानवीय दृष्टिकोण और त्वरित न्याय की भावना को बेमिसाल बताया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट कर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |