Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली के कॉलेज के पास हुई गोलीबारी, 1 शख्स की मौत


राजधानी दिल्ली से अपराध की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मंगलवार की रात एक कॉलेज के पास सरेआम एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, ये वारदात दिल्ली के वेलकम पुलिस स्टेशन के करीब हुई, जहां एक शख्स को गोली मारी गई। पुलिस की ओर से बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मौजपुर निवासी अमानुल्लाह कुरैशी के रूप में हुई है। वारदात के बाद मौके पर दिल्ली पुलिस और एफएसएल की टीम भी पहुंची है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के वेलकम इलाके में बीती रात फायरिंग की घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम केशव चौक इलाके में श्याम लाल कॉलेज के पास मौके पर पहुंची।घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि अमानुल्लाह कुरैशी, पुत्र- मोहम्मद तस्लीम, निवासी- गुरुद्वारा मोहल्ला, मौजपुर (उम्र 22 वर्ष) को गोली मारी गई है। घायल अमानुल्लाह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने वेलकम पुलिस थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं। फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए हैं।

दूसरी ओर दिल्ली में न्यू अशोक नगर इलाके में एक नहर से अज्ञात शख्स का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया है कि रेस्क्यू बोट क्लब के गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष होने का अनुमान है। मृतक ने लाल टी-शर्ट और ग्रे पैंट पहनी हुई थी। मृतक के शरीर से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। इसके साथ ही शरीर पर चोट के कोई बाहरी निशान नहीं पाए गए हैं। इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |