Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अफगानिस्तान में हादसा! पाकिस्तान से लौटते समय ट्रक पलटने से 18 शरणार्थियों की मौत


इस वक्त की बड़ी खबर अफगानिस्तान से सामने आ रही है। यहां एक ट्रक पलटने से शरणार्थियों की मौत हो गई है। ये सभी लोग पाकिस्तान से वापस आ रहे थे। इस हादसे में 35 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान के द्वारा शरणार्थियों को देश छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है, जिसके बाद से ये सभी लोग वापस अफगानिस्तान लौट रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को पूर्वी अफगानिस्तान के एक राजमार्ग पर यह हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पड़ोसी देश पाकिस्तान से लौट रहे अफगान शरणार्थियों को ले जा रहा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 अन्य घायल हो गए। इसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे।

प्रांतीय राज्यपाल के प्रवक्ता अब्दुल मलिक नियाजई ने बताया कि यह हादसा लघमान प्रांत में काबुल को नंगरहार प्रांत से जोड़ने वाले मुख्य राजमार्ग पर हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों में 10 बच्चे और पांच महिलाएं शामिल हैं और घायलों को नंगरहार के अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया है। वहीं तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

जानकारी के मुताबिक ये यात्री उन हजारों अफगानियों में शामिल थे जो हाल ही में पाकिस्तान से लौटे थे। पाकिस्तान ने 2023 में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई शुरू की थी और तब से कई लोगों को निर्वासित कर दिया है या उन्हें देश छोड़ने के लिए मजबूर किया है। इसी समय के आसपास ईरान ने भी अफगान प्रवासियों को निष्कासित करने की प्रक्रिया तेज कर दी थी। तब से, लाखों अफगान दोनों देशों से अपने घर लौट चुके हैं, जिनमें कई ऐसे लोग भी शामिल हैं जिनका जन्म पाकिस्तान में हुआ था और जिन्होंने वहां दशकों तक रहकर काम किया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |