Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: विकास को लगेंगे नए पंख! लोक निर्माण विभाग द्वारा जानकीपुरम में 1817.97 लाख की सड़क चैड़ीकरण परियोजना का हुआ भूमिपूजन


लखनऊ। लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और यातायात को सुगम बनाने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा जानकीपुरम स्थित कुर्सी रोड से शुक्ला चैराहे की ओर जाने वाले (नहर रोड) मुख्य मार्ग के चैड़ीकरण कार्य का भव्य भूमिपूजन संपन्न हुआ। 1817.97 लाख की अनुमानित लागत वाली यह परियोजना क्षेत्र के हजारों निवासियों के लिए आवागमन को आसान बनाएगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री नीरज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के तौर पर लखनऊ उत्तर के विधायक डा. नीरज बोरा ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि ष्माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में श्समृद्ध लखनऊश् हमारा संकल्प है। जानकीपुरम की यह नहर रोड इस क्षेत्र की जीवनरेखा है। ₹18 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाला यह चैड़ीकरण न केवल जाम की समस्या को खत्म करेगा, बल्कि व्यापार और स्थानीय कनेक्टिविटी को भी नई गति देगा। यह परियोजना दर्शाती है कि हमारी सरकार श्विकास की नई राहश् पर चलते हुए अंतिम व्यक्ति की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। ष्विशिष्ट अतिथि डा. नीरज बोरा ने स्थानीय निवासियों को बधाई देते हुए कहा ष्लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हुआ था,हो रहा है और भविष्य में भी अनवरत होता रहेगा। कुर्सी रोड से शुक्ला चैराहे तक के इस मार्ग के चैड़ीकरण की मांग लंबे समय से थी। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से आज यह कार्य धरातल पर उतर रहा है। इस मार्ग के चैड़े होने से जानकीपुरम के विभिन्न सेक्टरों के लोगों को आवाजाही में समय की बचत होगी और क्षेत्र का आर्थिक परिदृश्य बदलेगा। हम गुणवत्तापूर्ण कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए संकल्पित हैं।ष् कार्यक्रम में स्थानीय पार्षदों की गरिमामयी उपस्थिति रही जिनमें निशा तिवारी, राजकुमारी मौर्या, दीपक लोधी, राघवराम तिवारी, मानसिंह यादव, रंजीत सिंह, सौरभ तिवारी, अंकुश बाजपेई, सुदर्शन कटियार, सत्यदेव सिंह, संजय तिवारी, राकेश पाण्डेय, सतीश वर्मा, सी के वर्मा, अक्षय मिश्रा, दीपू रावत, दिव्यांशी शुक्ला, विनय पाण्डेय, आशुतोष सिंह, पियूष सिंह  रामप्रकाश रावत, विवेक सिंह तोमर के के पाठक, सर्वेश सिंह, नम्रता सिंह, विभा सिंह, हर्षिका जायसवाल, संतोष सक्सेना, अतुल सिंह, प्रमोद चतुर्वेदी एवं में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |