Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: तेज रफ्तार ऑटो ने मजदूर को मारी टक्कर,मौत


लखनऊ । आलमबाग के बारावीरवा चैराहा निकट बृहस्पतिवार रात्रि एक तेज रफ्तार ऑटो चालक ने मजदूर को टक्कर मार फरार हो गया। मजदूर के साथी ने परिवारजनों को सूचना दे लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया । मूलरूप से जनपद बहराइच गांव भरवट का रहने वाला मनोज मिश्रा (38)पुत्र अन्नतराम लखनऊ के कृष्णा नगर में अपने साथियों के साथ रहकर मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार रात्रि करीब 10रू30 बजे नहर चैराहा से अपने साथी के साथ खाना खाकर अपने कमरे पर लौट रहा था तभी बारावीरवा चैराहा निकट ऑटो संख्या यूपी 32आरटी 6557 तेज रफ्तार में टक्कर मार फरार हो गया जिससे युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया ।घायल के साथी ने परिवारजनों को सूचना दे लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक के छोटे भाई ननकऊ ने बताया कि उसका भाई विवाहित था पत्नी का नाम लक्ष्मी और एक बड़ी बेटी पूजा और दो बेटे गोविंद व आनंद है। पीड़ित के भाई ने गाड़ी नंबर आधार पर कृष्णा नगर थाने में शिकायत की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |