Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: नगर निगम में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ पर 175 शिकायतें प्राप्त


लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय, लालबाग स्थित त्रिलोकनाथ सभागार में शुक्रवार को ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर निगम के समस्त अपर नगर आयुक्त, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, जोनल अधिकारी एवं सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

समाधान दिवस में कुल 175 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें टैक्स विभाग की सर्वाधिक 117 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसके अतिरिक्त इंजीनियरिंग विभाग की 27, जलकल विभाग की 15, मार्ग प्रकाश विभाग की 08, साफ-सफाई से संबंधित 05 तथा उद्यान विभाग की 03 शिकायतें प्राप्त हुईं। जोन-1 में टैक्स से जुड़ी 27 शिकायतें प्राप्त हुईं, वहीं इंजीनियरिंग की 05 व जलकल की 05 शिकायतें दर्ज की गईं।जोन-2 में साफ-सफाई की 01, इंजीनियरिंग की 01, मार्ग प्रकाश की 01, टैक्स की 06 तथा जलकल विभाग की 01 शिकायत प्राप्त हुई। जोन-3 में साफ-सफाई की 01, इंजीनियरिंग की 08, टैक्स की 23 एवं जलकल की 02 शिकायतें प्राप्त हुईं।जोन-4 में साफ-सफाई की 02, इंजीनियरिंग की 02, मार्ग प्रकाश की 01, उद्यान विभाग की 01, जलकल की 01 तथा टैक्स की 07 शिकायतें दर्ज की गईं।जोन-5 में इंजीनियरिंग की 02, मार्ग प्रकाश की 02, टैक्स की 08 एवं उद्यान विभाग की 01 शिकायत प्राप्त हुई।जोन-6 में इंजीनियरिंग की 02, मार्ग प्रकाश की 03, टैक्स की 16 एवं जलकल की 01 शिकायत दर्ज की गई।जोन-7 में साफ-सफाई की 01, इंजीनियरिंग विभाग की 02, टैक्स की 19 एवं जलकल की 04 शिकायतें प्राप्त हुईं।जोन-8 में इंजीनियरिंग विभाग की 05, टैक्स की 11, मार्ग प्रकाश की 01, उद्यान विभाग की 01 एवं जलकल की 01 शिकायत प्राप्त हुई।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से टैक्स, जलकल, सड़क मरम्मत, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट एवं जनसुविधाओं से संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही समाधान भी कराया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग कर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |