Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः संग्रामपुर पुलिस ने 16 वारंटियों पर की ताबड़तोड कार्रवाई


संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को थाना संग्रामपुर पुलिस ने क्षेत्र के 16 वारंटियों पर वैधानिक कार्यवाही की।सभी वारंटियों को मेडिकल कराने पहुंची पुलिस व वारंटियों की संख्या अधिक होने से अस्पताल संग्रामपुर में काफी भीड़ बढ़ गई। थाना संग्रामपुर प्रभारी ने बताया कि थाना संग्रामपुर व चैकी टीकरमाफी क्षेत्र से 03 महिला सहित 16  नंबर वारंटियों पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा अथक प्रयास किया गया। इस अभियान में  उपनिदेशक राम प्रकाश यादव उपनिरीक्षक विनोद तिवारी उपनिरीक्षक सुरेशचंद्र उपनिरीक्षक राजेश कुमार - उपनिरीक्षक राम कुमार यादव टीकरमाफी चैकी प्रभारी सौम्य कुमार जयसवाल व समस्त आरक्षी महिला आरक्षी का सहयोग रहा थानाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर दबिश देकर सफलता हासिल की। थानाध्यक्ष का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि शैलेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र दान बहादुर सिंह निवासी ग्राम भौसिंहपुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र 55 वर्ष, सीताराम पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम बरतली थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र 56 वर्ष, रामकिशोर पुत्र रामनरेश उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम नेवादा कनू थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी, अमरबहादुर पुत्र रामनरेश उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम नेवादा कनू थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी, गिरदावर चैहान पुत्र पोटी चैहान उम्र 62 वर्ष निवासी शिवपुरर मजरे करनाईपुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी , पारसनाथ सिंह उर्फ मैकू पुत्र सत्य नरायन सिंह उम्र 62 वर्ष निवासी नेवादा कनू थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी , रवीन्द्र पाण्डेय पुत्र माता प्रसाद पाण्डेय उम्र 56 वर्ष निवासी जरौटा थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी , महेश पुत्र बद्री प्रसाद उम्र 32 वर्ष निवासी भावलपुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी, उमाशंकर पुत्र रामदुलारे उम्र 35 वर्ष निवासी भावलपुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी, गिरिश उर्फ गिर्रऊ पुत्र वीपत उम्र 32 वर्ष निवासी भावलपुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी , दिनेश कुमार पुत्र शिवचरण उम्र 40 वर्ष निवासी भुचकुवारे टीकरमाफी थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी , राम कुमार कोरी पुत्र रामरतन उम्र 52 वर्ष निवासी महसों थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी, रमेश कोरी पुत्र रामदुलारे उम्र 35 वर्ष निवासी महसों थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी , यशोदा पत्नी अमर बहादुर उम्र 52 वर्ष निवासी नेवादा कनू थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी, मीना पत्नी श्रीराम उम्र 45 वर्ष निवासी नेवादा कनू थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी व शिवानी शर्मा पुत्री काजू शर्मा निवासी पूरे अजीत मजरे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |