Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: सीने पर गोली मारने वाला हत्यारा गिरफ्तार


संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को जिले के पीपरपुर पुलिस ने 25 हजार इनामिया आरोपी सचिन पाण्डेय उर्फ  नगेन्द्र पाण्डेय पुत्र राज नारायण पाण्डेय निवासी गौरामाफी  थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार करके जेल भेजा थाना प्रभारी पीपरपुर ने बताया कि बीते दिन क्षेत्र के खानापुर में एक युवक को सीने में गोली मारकर फरार चल रहा था जिसे आज पीपरपुर रेलवे स्टेशन के पास एक देशी पिस्टल एक खोखा कारतूस व 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर  थाना पीपरपुर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज  कर जेल भेज दिया गया। आपको बता दें कि प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गौरामाफी गांव का युवक सचिन पाण्डेय उर्फ नागेंद्र पांडेय पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था जिसने गांव के ही प्रदीप मिश्रा को पिस्टल दिखाने के बहाने बुलाया था, प्रदीप के आते ही सचिन पाण्डेय ने उसके सीने में गोली मार दी थी। प्रदीप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद सचिन पाण्डेय वहां से मौका पाकर भाग निकला था। मृतक के परिजनों के तहरीर पर दो अभियुक्तों के विरुद्ध हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज हो गया था। आपको ये बता दें कि जिस समय प्रदीप मिश्रा को गोली मारी गई थी, उस समय वहां मृतक प्रदीप का जिगरी दोस्त बालेंद्र मिश्रा चश्मदीद मौजूद था जिसके बयान के बाद तत्काल जानकारी हो गई थी कि घटना में कौन शामिल था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |