जगदीशपुर: किसान कल्याण केंद्र सिर्फ नाम का, नहीं किसी काम का! बीज के लिए चक्कर काट रहे किसान, आला अफसर बने अंजान
May 11, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। सरकार जहाँ किसानों के हितों के लिए फसल की उपज अच्छी और दोगुनी करने के उद्देश्य से अनेकों योजनाओं के माध्यम से उन्नतशील बीज समेत अन्य कृषि संबंधी वस्तुओं को समय से किसानों को उपलब्ध कराने के लिए जिम्मेदारों को कडे फरमान जारी करती रहती है तो वहीं जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते किसान कल्याण केंद्र सिर्फ नाम का रह गया है किसान बीज के लिए केंद्र के चक्कर काटते रहते हैं आला अफसर बेखबर हैं। विकास खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बूबूपुर मगौली मँ स्थित किसान कल्याण केन्द्र जहां किसानों को सुविधाएं ना मिलकर समय पर बीज मिलना टेड़ी खीर बन गया है बीजों के लिए किसान केंद्र का चक्कर काटते रहते हैं उत्तर मिलता है कि बीज अभी नहीं है आयेगा तो मिलेगा मजे की बात तो यह है कि उड़द मूंग का बीज अब आया है। जिसे किसान प्राइवेट दुकानों से बुआई करने के बाद फूल फल आने लगें हैं तो वहीं धान की उपज बढ़ाने के लिए ढैचे की बुआई करके किसान हरी खाद बनाते हैं जिसके लिए हफ्तों से किसान केन्द्र के चक्कर काट रहे हैं तैनात प्रभारी लाटरी सिस्टम कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते है। हैरत की बात यह है कि धान की नर्सरी करने का उपयुक्त समय चल रहा है लेट आने पर ढैचा किसान कम समय में कैसे तैयार करके खाद बना पाएंगे मजबूरी में बेरन तैयार होने पर धान की रोपाई में लग जायेंगे।गौरतलब हो कि यदि केन्द्र का यही आलम चलता रहा और आला अफसरों ने ध्यान न दिया तो किसानों के हितों के लिए लाखों रुपए खर्च कर फसल को उन्नतिशील बीज के माध्यम से दो गुनी का दावा करने वाली सरकार के अरमानों पर पानी फिर कर फसल की अच्छी उपज का सपना चूर चूर हो जायेगा। इस संबंध जिला उप कृषि अधिकारी ने बताया कि ढैंचा का बीज उपलब्ध है परन्तु किसानों को तब तक नहीं मिल पायेगा जब तक लाटरी नहीं पड़ेगी जैसा सिस्टम है वैसा किया जायेगा किसानों की फसल पिछड़े या बर्बाद हो मैं क्या करूं।

