Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बरगी डैम क्रूज हादसा: मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हुई


जबलपुर के बरगी डैम में तीन दिन पहले हुए क्रूज हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। शनिवार शाम को दो और बच्चों के शव को रेस्क्यू टीम ने बरामद किया। वहीं दो अन्य लापता शव रविवार को बरामद कर लिए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य पर्यटन विभाग द्वारा संचालित यह नाव बृहस्पतिवार शाम तेज आंधी के दौरान पलट गई थी।

इस हादसे में जीवित बचे लोगों ने आरोप लगाया है कि रक्षा मानकों में लापरवाही बरती गई और समय पर लाइफ जैकेट उपलब्ध नहीं कराए गए। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि विराज सोनी (6) और तमिल (5) के शव शनिवार को बरामद किए गए। फिलहाल तमिल के पिता कामराज, जो खमरिया स्थित आयुध निर्माणी में कार्यरत हैं, और उनके भतीजे मयूरम (5) का शव भी बरामद कर लिया गया है।

बरगी के उप पुलिस अधीक्षक अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि दोनों के शव पानी में मिले, जिन्हें बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि अब सभी 13 लापता लोगों का पता चल गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद खोज अभियान के लिए आगरा से हवाई मार्ग से लाए गए सेना के करीब 20 गोताखोरों सहित 200 से अधिक बचावकर्मी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय गोताखोरों की टीम शामिल रहीं।

पुलिस ने बताया कि नौका पर सवार जिन 41 यात्रियों की पहचान की पुष्टि हुई है उनमें से 28 को बचा लिया गया था। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में 43 लोग क्रूज की ओर जाते दिखाई दिए। करीब 20 वर्ष पुरानी थी और राज्य पर्यटन विभाग द्वारा संचालित की जा रही यह नौका बृहस्पतिवार शाम आए तूफान के दौरान पलट गई थी। राज्य सरकार ने शुक्रवार को घटना की जांच के आदेश दिए थे और चालक दल के तीन सदस्यों को बर्खास्त कर दिया था। साथ ही, इस तरह की नौकाओं के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |