Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊःतेज रफ्तार बाइक सवार दीवार में टकराया, चेहरे पर आई गंभीर चोट,जख्मी,अस्पताल में भर्ती


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के उत्तरी जोन के इटौंजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटौंजा कुंम्हरावां रोड पर नहर भट्टे के पास किनारे बनी ईट की दीवार में बाइक सवार चालक जा घुसा। जिसमें उसके चेहरे और जबड़े पर गंभीर चोट आई है, इटौंजा पुलिस के मुताबिक, बलराम उर्फ बल्ला पुत्र राजू निवासी किशुनपुर चैकी महोना थाना इटौंजा लखनऊ महोंना रोड किनारे बनी दीवार में जा टकराया,जिससे कि वह बुरी तरह जख्मी हो गए।मौके पर राहगीरों ने स्थानीय पुलिस की सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक के परिजनों को सूचना देकर नजदीकी इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां बलराम का इलाज जारी किया जा रहा है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |