Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: आवारा कुत्तों के हमले में नीलगाय घायल, वन विभाग ने कराया उपचार


शाहबाद। थाना क्षेत्र के चकरपुर भूड़ गांव के जंगल में आवारा कुत्तों के हमले से एक नीलगाय गंभीर रूप से घायल हो गई। कुत्तों के झुंड ने नीलगाय पर हमला कर उसे बुरी तरह नोच डाला, जिससे उसकी पिछली एक टांग गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल नीलगाय काफी देर तक जंगल में तड़पती रही।

ग्रामीणों के अनुसार जंगल की ओर गए कुछ लोगों ने नीलगाय को घायल अवस्था में देखा। उसके शरीर पर कई जगह गहरे घाव थे और वह चलने-फिरने में असमर्थ दिखाई दे रही थी। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई, जिसके बाद विभागीय टीम चिकित्सकों के साथ मौके पर पहुंची और घायल नीलगाय का उपचार कराया। वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद नीलगाय को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे वन्य जीवों के साथ-साथ ग्रामीणों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण की मांग की है।

दरोगा टीकाराम ने बताया कि घायल नीलगाय का उपचार कराया जा रहा है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |