मंत्री ने कहा कि विपक्ष ने नारी शक्ति का अपमान किया है आगे ,मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि "बच्चे हैं गलतियां कर जाते हैं ये विपक्ष की मानशिकता है।
सोनभद्र। प्रभारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के रवीन्द्र जायसवाल जी के द्वारा अपने भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत आज सर्किट हाऊस सभागार में पत्रकार बंधुओं के साथ प्रेस वार्ता की गई। जिसमें "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के लिए आवश्यक संविधान संशोधन विधेयक पारित न हो पाने के विषय पर जन आक्रोश अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। मंत्री ने इस विषय पर सरकार की मंशा एवं जनभागीदारी के महत्व को रेखांकित किया।इस अवसर पर विधायक सदर भूपेश चौबे, विधायक घोरावल डॉ0 अनिल कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, माननीय नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा सिंह,प्रमिला जायसवाल,गुड़िया त्रिपाठी,मीनू चौबे, रूबी गुप्ता एवं जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
