सोनभद्र। समाजवादी पार्टी प्रतिनिधि मंडल ने पानी की किल्लत को लेकर हर घर जल नल योजना महज दिखावा आदि समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि सोनभद्र की जनता आज भीसिर्फ कागजों पर पानी पी रही है हर घर जल नल योजना सिर्फ भ्रष्टाचार की बलि चढ़ाई गई है जबकि आज भी आदिवासी समाज के लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं, जबकि भाजपा के मंत्री विधायक केवल ढोल मजीरा पीट रहे हैं कि सबको शुद्ध पानी पीने को मिल रहा है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है, प्रमोद यादव ने कहा कि केवल सोनभद्र की जनता को परेशान किया जाना और गंदे नाले का पानी पिलाना ये काम रह गया है, सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार का काम केवल कागजों तक सिमट कर रह गया है, जनता को शुद्ध पानी तक नहीं मिल पा रहा है इस मौके पर, सुरेश अग्रहरी, गिरीश कुशवाहा संदीप पटेल रवि शर्मा मौजूद रहे।
!doctype>
