सोनभद्र। अब हम कर सकते है। अब हमें करना ही होगा" की थीम के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार में विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों / कर्मचारियों के साथ मनाया गया। उक्त गोष्ठी में जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा पी०पी०टी० के माध्यम से विस्तारपूर्वक जनपद में मलेरिया की स्थिति, मलेरिया के प्रसार, मलेरिया की रोकथाम, मलेरिया ट्रीटमेन्ट के विषय में चर्चा करते हुए मलेरिया रोगियों की खोज तथा इलाज में आने वाली कठिनाईयों जैसे जादू टोना, झोलाछाप, जागरूकता की कमी इत्यादि विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। ऐसी जगहों पर मोबाइल मलेरिया क्लीनिक के संचालन पर जोर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जनपद में लगातार घट रहे मलेरिया केसेज के विषय में जानकारी दी साथ ही यह भी अवगत कराया कि प्रत्येक बुखार रोगी की मलेरिया जाँच जनपद में निःशुल्क की जाती है तथा प्रत्येक आशा का मलेरिया जॉच हेतु प्रशिक्षण कराया गया है। मेडिकल कालेज के कम्यूनिटी मेडिसीन विभाग के विभागाध्यक्ष द्वारा मलेरिया ट्रीटमेन्ट के विषय में विस्तारपूर्वक बताया गया। बैठक का समापन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वी०बी०डी० द्वारा किया गया। बैठक में समस्त अपर / उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, सर्वश्री आर०के० सिंह, पी०के० सिंह, अनिल दूबे, कुमार शुभम, देवाशीष पाण्डेय, मधु, जूही सिंह, सभाजीत प्रसाद एवं अरूण कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।
!doctype>
