Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अभिषेक शर्मा को युवराज सिंह ने कहा 'SIR', कभी कही थी चप्पल मारने की बात


अभिषेक शर्मा ने मंगलवार को खेले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 135 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके बाद उनके गुरु और मेंटॉर युवराज सिंह ने उन्हें 'Sir' कहकर उनकी तारीफ की. करीब 2 साल पहले युवराज सिंह ने मजाक में उन्हें चप्पल मारने की बात कही थी. दरअसल 28 मार्च, 2024 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वह 63 रन बनाकर खेल रहे थे और हवाई शॉट मारने के चक्कर में आउट हो गए थे. अब उनके बल्ले से शतक देख युवराज ने उनकी तारीफ में एक पोस्ट किया.

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के बीच पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी हुई, हेड 37 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद ईशान किशन (25) और हेनरिक क्लासेन (37 नाबाद) ने अभिषेक का साथ दिया. अभिषेक ने 68 गेंदों में 135 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और 10 चौके लगाए.

अभिषेक शर्मा के शतक पर युवराज सिंह ने तारीफ में एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, "बल्ले को अपना काम करने दो! हर दिन के साथ आप और बेहतर होते जा रहे हो. सर अभिषेक शर्मा आपने बहुत अच्छा खेला. इसी प्रोसेस से आगे बढ़ते रहो."

युवराज को क्रेडिट दिया जाता है कि उन्होंने अभिषेक शर्मा के खेल को निखारा. अभिषेक युवराज को गुरु मानते हैं. पूर्व क्रिकेटर अभिषेक के आलावा शुभमन गिल और गुरकीरत मान को भी ट्रेन कर चुके हैं.

अभिषेक शर्मा ने 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था, जो उनका 9वां टी20 शतक है. वह इस फॉर्मेट में संयुक्त रूप से भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनके आलावा विराट कोहली ने भी 9 टी20 शतक लगाए हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 242 रन बनाए थे, जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवरों में 195 रन ही बना पाई और हैदराबाद ने 47 रनों से मुकाबला जीत लिया. अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अभिषेक ने 135 रन बनाए, जो उनकी आईपीएल में दूसरी शतकीय पारी है. 2018 से आईपीएल में खेल रहे अभिषेक ने पिछले साल अपना पहला आईपीएल शतक (141) लगाया था.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |