IMD की चेतावनी! अब सताएगी भीषण गर्मी, दिल्ली और यूपी समेत 7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
April 24, 2026
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बताया है कि 18 अप्रैल से हरियाणा के ऊपर से हीट वेव कंडीशन स्टार्ट हुई थी और धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और दिल्ली के ऊपर बढ़ गई है। आने वाले दो सप्ताह तक भीषण गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। पूरे देश में तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा। देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश के कारण गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन मैदानी इलाकों में तापमान कम होने की कोई संभावना नहीं है।
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश और उसके सटे हुए छत्तीसगढ़ में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़, बिहार और विदर्भ के लिए भी हीट वेव की वार्निंग जारी की गई है। केरल के लिए भी हीट वेव की वार्निंग्स पहले सप्ताह के लिए जारी की गई है। पूरे भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। अगले सप्ताह राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, विदर्भ, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड में भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही जो अधिकतम तापमान लगभग पूरे देश में सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। गर्म रात की चेतावनी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के लिए जारी की गई हैं। अगले सप्ताह हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बने रहने की संभावना है।
