Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अजीत अगरकर की हुई चांदी, तीन ICC ट्रॉफी जीतने पर BCCI देगी बड़ा इनाम


भारत की पुरुष टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI से बड़ा तोहफा मिलने वाला है. कथित तौर पर अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट में इजाफा होना वाला है. अगरकर के सिलेक्टर बनने के बाद टीम इंडिया ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं, जिसके चलते भारतीय बोर्ड उन्हें बड़ा इनाम देने के लिए तैयार दिख रहा है.

बता दें कि अगरकर का मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 में खत्म हो जाएगा. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में बताया गया कि अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट को एक साल के लिए बढ़ाया जाएगा. उनका कॉन्ट्रैक्ट जून 2027 तक चला जाएगा. फिलहाल बीसीसीआई की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

अगरकर के चीफ सिलेक्टर बनने के बाद टीम इंडिया ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी20 वर्ल्ड कप के रूप में तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती. इसके अलावा मेन इन ब्लू ने 2023 वर्ल्ड कप का फाइनल भी खेला था.

रिपोर्ट में एक बीसीसीआई ऑफीशियल के हवाले से कहा गया, "अगरकर के कार्यकाल में टीम का सुचारू रूप से बदलाव हुआ और उन्होंने साहसिक निर्णय लेने में कोई संकोच नहीं दिखाया. बोर्ड को लगा कि उन्हें अपना पद जारी रखना चाहिए. बीसीसीआई के पदाधिकारी आईपीएल मैचों के दौरान उनसे बातचीत करेंगे और उन्हें मौजूदा स्थिति की जानकारी देंगे."

बात करें अगरकर के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो उन्होंने 26 टेस्ट, 191 वनडे और 4 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट की 46 पारियों में उन्होंने 58 विकेट चटकाए, जिसमें मैच बेस्ट 8/160 का रहा. वनडे की 188 पारियों में अगरकर ने 288 विकेट अपने नाम किए, जिसमें बेस्ट 6/42 का रहा. टी20 इंटरनेशनल में अगरकर ने 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं बैटिंग करते हुए अगरकर ने टेस्ट में 571 रन बनाए. वनडे में 1269 रन और टी20 इंटरनेशनल में 15 रन स्कोर किए. टेस्ट में उन्होंने 1 शतक और वनडे में 3 अर्धशतक लगाए.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |