Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ट्रेलर, DCM और पिकअप की टक्कर से लगी भीषण आग, जिंदा जलकर 2 की मौत


उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के थाना दरगाह क्षेत्र के बाईपास रोड पर बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर, डीसीएम और पिकअप आपस में टकरा गए। भीषण टक्कर के बाद ट्रेलर और डीसीएम में भीषण आग लग गई, जिससे दोनों चालकों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

सड़क हादसे का मंजर काफी भयावह था। तीनों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए। वाहनों के अंदर चालक चीखते और चिल्लाते रहे। पुलिस ने बताया कि मृतकों में ट्रेलर चालक प्रयागराज के सिंधौरा निवासी 50 वर्षीय जील लाल यादव शामिल हैं। वहीं, डीसीएम चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है, उसका शव बुरी तरह जल गया है।

हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना पर दरगाह थाना पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीसीएम चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के बाद बाईपास पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने हटवाया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |