बीसलपुर। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष हरिओम सिंह चैहान ने ग्रामीण क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिला अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसानों और ग्रामीणों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
ज्ञापन में विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों पर नाराजगी जताते हुए कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जा रहे ये मीटर किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं, इसलिए इन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जानी चाहिए। इसके अलावा गांवों में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने की मांग की गई, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि गांव रामपुर रना में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं, इसलिए वन विभाग को निर्देशित कर बंदरों को पकड़वाया जाए। साथ ही किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य दिलाने और सरकारी केंद्रों पर खरीद सुनिश्चित कराने की मांग की गई, ताकि किसानों को बिचैलियों से राहत मिल सके।
इसके अतिरिक्त बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की भी मांग उठाई गई। ज्ञापन सौंपते समय किसानों ने अपनी समस्याओं के समाधान की अपेक्षा जताई।
.jpg)