Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः गौतस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, दो आरोपी गिरफ्तार


बीसलपुर। गौवंशीय पशुओं के वध और तस्करी के मामलों को लेकर बीसलपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बीसलपुर पुलिस द्वारा गौवंशीय पशुओं के वध में शामिल आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में गौतस्करों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसके तहत मुखबिर की सूचना पर बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रहीस मोहम्मद उर्फ बड़े लल्ला और शफीक अहमद उर्फ मौलाना बग्गी वाले निवासी मोहल्ला ग्यासपुर सिघइया रोड, बीसलपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गौवंशीय पशुओं का वध कर उनका मांस बेचने के कार्य में संलिप्त थे और इनके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।

प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के तहत न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि गौवंश वध जैसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |