Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अब अमेरिका को महान बनाकर दिखाओ-ईरान


ईरान के पास अमेरिका और इजरायल से 40 दिनों तक की जंग लड़ने के बाद भी मिसाइलों और हथियारों का पर्याप्त भंडार मौजूद है। यह दावा अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट में किया गया है, जिसमें पश्चिमी मीडिया ने प्रमुखता से कवर किया है। ईस बीच ईररान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबाफ़ ने अमेरिकी जनता से सवाल करते हुए अमेरिका को "फिर से महान बनाने" के ट्रम्प के वादे को चुनौती दी है।

अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी हटने के बाद ईरान बातचीत के लिए तैयार है। ईरान के संयुक्त राष्ट्र राजदूत अमीर सईद इरावानी ने कहा कि अमेरिका द्वारा नौसैनिक नाकाबंदी समाप्त करने के तुरंत बाद तेहरान बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वाशिंगटन को पहले अपने "युद्धविराम उल्लंघन" को रोकना होगा।

ईरान ने अमेरिका और इजरायल को इस बार नये हमले करने के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है। ईरान की सेना ने कहा है कि अब ऐसा दुस्साहस किया तो बहुत कड़ा जवाब देने को हम तैयार हैं।

अमेरिका के साथ ईरान दूसरे दौर की शांति वार्ता करने को तैयार नहीं है। ईरान अपनी जिद और शर्तों पर अडिग है। ईरान का कहना है कि वह अपना परमाणु कार्यक्रम नहीं छोड़ेगा, साथ ही यूरेनियम संवर्धन भी जारी रखेगा। ईरान की शर्त यह भी है कि वह अमेरिका के साथ तब तक बातचीत नहीं करेगा, जब तक कि अमेरिकी नौसेना ईरानी बंदरगाहों से अपना ब्लॉकेड नहीं हटा लेती। ईरान की इन कठिन शर्तों के आगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप झुकने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने बुधवार को एकतरफा सीजफायर आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया। अब कहा है कि ईरान तत्काल होर्मुज खुलवाना चाहता है। क्योंकि उनकी इकोनॉमी खत्म हो रही और वह कैश के भूखे हैं।

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी के अनुसार तेहरान को ऐसे संकेत मिले हैं... जिनसे पता चलता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका नौसैनिक नाकाबंदी समाप्त करने के लिए तैयार है। अगर ऐसा है तो यह अमेरिका को बैकफुट पर धकेलने का संकेत है। ट्रंप के मौजूदा नरम रुख को देखते हुए भी लग रहा है कि अमेरिका ब्लॉकेड हटा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |