Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः गैस सिलेंडर को लेकर हंगामा, कालाबाजारी का आरोप


अमेठी। जनपद में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। आरोप है कि प्रकाश गैस सर्विस, अमेठी पर आम जनता को समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे लोगों को कई-कई दिनों तक लाइन में लगना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि घंटों इंतजार करने के बाद भी न तो पर्ची मिल रही है और न ही केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो पा रही है।आरोप के अनुसार दिनांक 02 अप्रैल 2026 को शाम करीब 6 बजे से 7 बजे के बीच गैस गोदाम से सिलेंडर लाकर कार्यालय परिसर में बने मैरिज लॉन में रखे गए और बाद में पुलिस वाहन से सिलेंडर कहीं और भेजे जाने की बात कही जा रही है। मामले में गैस एजेंसी प्रबंधन एवं संबंधित लोगों पर गैस की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया गया है।उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें हफ्तों तक लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, कई लोग रात भर इंतजार कर रहे हैं, फिर भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। वहीं 03 अप्रैल 2026 को एजेंसी परिसर में नई लाइन बनवाए जाने के बावजूद पर्ची न काटे जाने से लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है। मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से गैस एजेंसी कार्यालय एवं गोदाम की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की गई है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।बताया जा रहा है कि इस संबंध में सीओ अमेठी मनोज मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की गई है। किसान मजदूर सेवा संस्थान प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार पांडेय, किसान मजदूर सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रेम शंकर द्विवेदी, किसान मजदूर सेवा संस्थान माहिला जिला अध्यक्ष गीता गुप्ता , आर पी पांडेय संरक्षक आदि मौजूद रहे थे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |