अमेठीः प्रशांत वीर की शानदार बल्लेबाजी, खुशी की लहर
April 04, 2026
अमेठी। चेन्नई सुपर किंग्स का मैच अमेठी सहित पूरे क्षेत्र में बड़े उत्साह के साथ देखा जा रहा है। इस मैच में अमेठी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रशांत वीर तिवारी की शानदार बल्लेबाजी ने जनपद को गौरवान्वित किया है। टीवी और मोबाइल स्क्रीन के सामने अमेठी के लोग पूरे जोश और गर्व के साथ मैच का आनंद ले रहे हैं।प्रशांत वीर तिवारी ने अपने आत्मविश्वास, धैर्य और आक्रामक खेल से यह सिद्ध किया है कि अमेठी की प्रतिभा किसी से कम नहीं है। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और जनपद के खेल प्रेमियों में नई ऊर्जा का संचार कर रही है।मैं, दिनेश तिवारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष कृ ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच, प्रशांत वीर तिवारी को उनकी उत्कृष्ट बल्लेबाजी और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। ईश्वर से कामना है कि वे आने वाले समय में और भी ऊँचाइयाँ प्राप्त करें और अमेठी व देश का नाम रोशन करें।
