Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः आरआरपीजी कॉलेज में कैरियर काउंसलिंग गठन विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन


अमेठी। शनिवार को रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत कैरियर काउंसलिंग गठन विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजक प्रो. आशा गुप्ता ने मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी, मुख्य डॉ. के.के. शुक्ला एवं शिक्षाशास्त्र विभाग के डॉ. देवेंद्र मिश्रा सहित विभिन्न विभागों से आए प्राध्यापकों का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. के.के. शुक्ला ने कहा कि कैरियर काउंसलिंग का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कौशल, रुचि, व्यक्तित्व एवं आकांक्षाओं के आधार पर सही शैक्षिक एवं व्यावसायिक मार्ग का चयन करने में मार्गदर्शन प्रदान करना है, वहीं डॉ. देवेंद्र मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में छात्रों के लिए केवल पारंपरिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि उद्योग, शोध एवं अन्य क्षेत्रों में भी अवसर उपलब्ध हैं, जिनके चयन में कैरियर काउंसलिंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कैरियर काउंसलिंग एक सतत प्रक्रिया है, जो व्यक्ति को स्वयं की क्षमताओं एवं कार्यक्षेत्र की आवश्यकताओं को समझने में सहायता करती है, जिससे वह अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय सही दिशा में ले सके।कार्यक्रम में मिशन शक्ति की सदस्य डॉ. नीतू सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि कैरियर काउंसलिंग छात्रों की रुचियों को उपयुक्त अवसरों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. ज्योति सिंह द्वारा किया गया तथा डॉ. सीमा सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |