Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः जमीनी प्रकरण में हुई मारपीट में दो घायल, दी तहरीर


प्रतापगढ़। जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गये। घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र में उदयपुर थाना क्षेत्र के आहरबीहर गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह पुत्र रामशरण सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि शुक्रवार को सुबह करीब ग्यारह बजे गांव के कुछ लोग दीवार बनवा रहे थे। आरोप है कि पीड़ित के भाई उदय भास्कर ने दीवार सीधी करके अपनी जमीन में बनाने के लिए कहा तो आरोपी गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर पीड़ित व उसके भाई को घायल कर दिया। घायलो को इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर भेजा गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रशिक्षु आईपीएस आफताब आलम का कहना है कि घटना की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |