'धुरंधर 2' ने 14वें दिन बना दिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड! बन गई बॉलीवुड के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली फिल्म
April 01, 2026
धुरंधर 2 रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है और 14वें दिन रणवीर सिंह ने अपनी इस फिल्म से वो कर दिखाया है जो बॉलीवुड के इतिहास में कोई और एक्टर नहीं कर पाया. आदित्य धर की यह फ़िल्म अब रुकने वाली नहीं है, और अभी बॉक्स ऑफिस पर और बड़े कमाल करने वाली है. फिलहाल दूसरे हफ़्ते में भी इसका शानदार सफ़र जारी है. जानते हैं इस फिल्म ने 14वें दिन कौन सा बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है
बता दें कि रणवीर सिंह की हालिया रिलीज स्पाई-एक्शन थ्रिलर, 'धुरंधर 2' ने रिलीज के 14वें दिन फाइनली 900 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली इसी के साथ ये फिल्म इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली हिंदी फ़िल्म बन गई है. इस फिल्म ने 13वें दिन 27.75 करोड़ के कलेक्शन किया था. जिसके इसका घरेलू नेट कलेक्शन 899.92 करोड़ तक पहुंच गया था. 14वें दिन सुबह-सुबह ही फिल्म 900 करोड़ी बन गई. इसी के साथ इसने अपने पहले पार्ट के 895 करोड़ के लाइफ़टाइम टोटल को पीछे छोड़ दिया है.
900 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ, धुरंधर 2 ने धुरंधर (894.49 करोड़) की लाइफ़टाइम कमाई को पीछे छोड़ते हुए, भारत में अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फ़िल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. कुल मिलाकर, यह 900 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली तीसरी भारतीय फ़िल्म बन गई है और फ़िलहाल भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म भी बन गई है. आने वाले दिनों में, यह बाहुबली 2 (1031 करोड़) को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएगी.
