प्रतापगढः तीन वांछित धराये, भेजे गये जेल
April 03, 2026
प्रतापगढ़। मुकदमों में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। जिले में लालगंज कोतवाली के दरोगा राजेश कुमार यादव ने शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर वांछित मो0 आजाद उर्फ तौफीक पुत्र नाजिब निवासी पूरे तिलकराम तथा दरोगा ज्ञानचंद्र तिवारी ने वांछित धर्मेन्द्र पुत्र मेवालाल निवासी सराय ओसान को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं सांगीपुर थाने के दरोगा आदित्य पाण्डेय ने चोरी की घटना के आरोपी प्रभाकर मिश्र उर्फ नान्हू पुत्र रजनीकांत मिश्र निवासी पहाड़पुर को सगरा सुंदरपुर के कीर्तिपुर मोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के सामानों की बरामदगी भी की है। एसओ गौरव त्रिवेदी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपी को जेल भेज दिया गया।
.jpg)