Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद जश्न के दौरान सांप्रदायिक तनाव


मध्य प्रदेश के उज्जैन में सांप्रदायिक झड़प का मामला देखने को मिला है। यहां T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत का जश्न सांप्रदायिक तनाव में बदल गया। सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह घटना देर रात राज रॉयल कॉलोनी की बताई जा रही है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए थाना चिमनगंज मंडी पुलिस ने हिंदू पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ और मुस्लिम पक्ष के 5 लोगों पर केस दर्ज किया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

दरअसल, पूरा घटनाक्रम इस प्रकार है कि उज्जैन के थाना चिमनगंज मंडी क्षेत्र की राज रॉयल कॉलोनी में रहने वाले हिंदू परिवार के सदस्य अपने घर के बाहर भारत की जीत का जश्न मना रहे थे। इस दौरान आतिशबाजी भी की जा रही थी। तभी वहां से निकलने वाले कुछ मुसलमानों से कहा सुनी हो गई। मामूली कहा सुनी विवाद में बदल गई। मुस्लिम पक्ष के लोगो ने हिंदू परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। जानकारी के मुताबिक, इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से करीब 10 लोग घायल हुए हैं।

घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र के ही अन्य हिंदू परिवार व हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता मौके पहुंचे। दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। हालांकि, पुलिस ने तत्काल मामला शांत कराया व घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इस घटना को लेकर पुलिस द्वारा हिंदू पक्ष की ओर से तीन लोगों के खिलाफ और मुस्लिम पक्ष की ओर से पांच लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। कुछ आरोपियों को राउंडअप भी किया गया है। यहां बता दें कि इसी क्षेत्र में पूर्व में नवरात्रि पर्व के दौरान भी साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति देखने को मिली थी। हालांकि, इलाका अभी पूरी तरह शांत है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |