Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः नव चयनित नायब तहसीलदार अवंतिका हुई सम्मानित, खुशी


प्रतापगढ़। जिले में लालगंज नगर पंचायत के जैनपुर वार्ड में शुक्रवार को शिक्षक अजीत शुक्ला की पुत्री नव चयनित नायब तहसीलदार अवंतिका शुक्ला का ग्रामीणों द्वारा समारोहपूर्वक सम्मान किया गया। सफलता के बाद अवंतिका गांव पहुंची तब परिजनो व ग्रामीणों में खुशी का माहौल दिखा। बड़ी संख्या में लोग अजीत शुक्ला के आवास पर पहुंचे और बेटी की सफलता पर खुशी का इजहार किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी तथा क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने भी नव चयनित नायब तहसीलदार अवंतिका को बुकें तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। स्वागत सह संयोजिका माधुरी शुक्ला व आभार प्रदर्शन अंजली शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का संयोजन आईपी मिश्र व संचालन अधिवक्ता श्रीशचंद्र पाण्डेय ने किया। इस मौके पर प्रेमशंकर तिवारी, प्रदीप मिश्र, निशा मिश्रा, दिनेशपाल मिश्र, श्रीराम तिवारी, चंदन तिवारी, अंकित शुक्ला, सोनू मिश्र, विनय पाण्डेय आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |