Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखडः तीर्थयात्रियों की सुविधा सर्वोपरिरू श्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम यात्रा सुचारू रूप से जारी


उत्तराखड । जिला प्रशासन द्वारा श्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा का संचालन अत्यंत सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से किया जा रहा है। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल,साफ सफाई और परिवहन सुविधाओं की व्यापक मॉनिटरिंग सुनिश्चित की गई है ताकि तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन की समर्पित टीमों द्वारा यात्रा मार्ग पर 24Û7 निगरानी रखी जा रही है जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित कार्यवाही की जा सके और यात्रा निर्बाध रूप से जारी रहे। प्रशासन सभी भक्तों के लिए एक सुखद, सुरक्षित और भक्तिपूर्ण यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने यात्रा व्यवस्थाओं को सदृढ़ बनाए रखने और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरी तरह दुरुस्त और क्रियाशील रखने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को धामों में  दर्शन करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े और सभी सेवाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध रहें । यात्रा मार्ग की प्रत्येक व्यवस्था मानकों के अनुरूप बनी रहे ताकि श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित और संतोषजनक यात्रा का अनुभव मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |