Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः वैदिक अनुष्ठान और सुंदरकांड पाठ के साथ नए शिक्षण सत्र का शुभारंभ! सरस्वती विद्या मंदिर में यज्ञ के साथ गूंजे संस्कार और शिक्षा के संदेश


बीसलपुर। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नवीन शिक्षण सत्र का शुभारंभ भक्ति और वैदिक परंपरा के साथ किया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ एवं वैदिक यज्ञ का आयोजन हुआ, जिससे पूरा विद्यालय परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल, प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्र, शिशु मंदिर के प्रबंधक ब्रह्मावतार अग्रवाल, प्रधानाचार्य हरीश चंद्र शर्मा तथा बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अर्चना चैहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का समावेश अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नए शिक्षण सत्र को उपलब्धियों से परिपूर्ण बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ आचार्य जनार्दन मिश्रा, अशोक पांडेय, प्रमोद कुमार, नील कमल, आलोक शुक्ला, राजेश उपाध्याय और मोहित रस्तोगी समेत समस्त विद्यालय परिवार ने यज्ञ में आहुतियां देकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |