Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: कृष्णा नगर और आशियाना क्षेत्र से कार, बाइक व स्कूटी चोरी, मुकदमा दर्ज


आलमबाग । राजधानी के कृष्णा नगर और आशियाना थाना क्षेत्रों में वाहन चोरों का आतंक व्याप्त है। चोरों ने कृष्णा नगर और आशियाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों से कार, बाइक व स्कूटी चोरी घटना को अंजाम दे फरार हो गए । कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित गीतापल्ली निवासी बबिता राकेश पत्नी राकेश मोहन लाल के अनुसार  बीते 3 अप्रैल की सुबह जब वह सोकर उठीं, तो उनके घर के बाहर खड़ी आल्टो कार संख्या यूपी 32 एएल 9522 गायब थी। जिसकी खोजबीन के दौरान उन्होने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें देर रात एक अज्ञात व्यक्ति उनकी कार चोरी कर ले जाता हुआ दिखाई दिया है। वही  मूल रूप से कान्फिडेंट फिनिक्स, त्रिवेन्द्रम (केरल) निवासी मार्टिन इग्नेशियस पुत्र इग्नेशियस डोमनिक ने बताया कि वह हिमाचल से नेपाल की बाइक यात्रा पर निकले थे। उन्होंने बीते 29 मार्च की रात अपनी केटीएम एडवेंचर बाइक एलडीए फिनिक्स क्षेत्र में, बंधन बैंक के पास फिनिक्स मॉल के सामने रात करीब 11 से 12 बजे के बीच खड़ी की थी। जब अगले दिन सुबह वह वापस पहुंचे तो बाइक वहां से गायब मिली। जिसकी खोजबीन के बाद दोनों पीडितों ने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से शिकायत की है। वहीं तीसरी घटना आशियाना थाना क्षेत्र की है। सरोजनी नगर निवासी शशि भूषण सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री सुभ्रा सिंह बीते 23 मार्च को अपनी स्कूटी संख्या यूपी 32 एफडी 1602 से आशियाना स्थित एमराल्ड मॉल गई थीं। उन्होंने स्कूटी मॉल के बाहर खड़ी कर अंदर चली गईं, लेकिन वापस लौटने पर स्कूटी अपने स्थान से गायब मिली। जिसकी खोजबीन के बाद उन्होंने स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित  शिकायत की है। पुलिस के अनुसार तीनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |