Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: आशियाना मे लोन दिलाने के नाम पर 4.11 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज


आलमबाग। आशियाना थाना क्षेत्र मे रहने वाले एक व्यक्ति को ठगो ने निशाना बना खुद को बैंक और लोन एजेंसी से जुड़ा बता लोन दिलाने के नाम पर 4.11 लाख की ठगी कर रूपये हडप लिये।  आशियाना थाना क्षेत्र के रूचि खण्ड-1, शारदा नगर निवासी सर्वेश कुमार वर्मा ने बताया उन्होंने अपने परिचित विशाल रस्तोगी के माध्यम से लोन प्राप्त करने के लिए अपनी फाइल दी थी। आरोप है कि बीते 20 मार्च को उनके मोबाइल पर अंकित मिश्रा नामक व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने स्वयं को लोन दिलाने में सक्षम बताते हुए पहले प्रोसेसिंग और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर 5,700 रुपये मांगे। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग बहाने बनाकर लगातार धनराशि की मांग शुरू कर दी। पहले 10,000 रुपये, फिर अलग-अलग कार्यों और एफडी थ्.क्. के नाम पर 30,000 रुपये, 50,000 रुपये और 60,000 रुपये लिए गए। इसके अतिरिक्त जीएसटी 3बी फाइलिंग के नाम पर 12,000 रुपये, बैंक खाता खोलने के नाम पर 21,000 रुपये, बैंक ट्रांजेक्शन दिखाने के नाम पर 2 लाख रुपये तथा बीमा के नाम पर 23,000 रुपये भी लिए गए। वही पीडित का आरोप है कि आरोपी अंकित मिश्रा ने विश्वास जीतने के लिए एचडीएफसी बैंक का फर्जी आईडी कार्ड, आधार कार्ड और फर्जी चेक की फोटो व्हाट्सऐप पर भेजी। साथ ही एक अन्य व्यक्ति हेमंत से भी बात कराई गई, जिसने स्वयं को शाखा प्रबंधक ब्रांच मैनेजर बताया। वही पीडित का कहना था दोनों आरोपी अब भी मोबाइल और व्हाट्सऐप के माध्यम से लगातार संपर्क कर रहे हैं और विभिन्न बहानों से और पैसे मांगने का प्रयास कर रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने स्थानीय आशियाना थाने मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर जांच के बाद शनिवार को मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |