लखनऊ/आशियाना। प्रेरणा स्रोत बाबा नीम करोली जी की कृपा से इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (रजि.) द्वारा संचालित बृज की रसोई के अंतर्गत आशियाना, लखनऊ में प्रत्येक रविवार की भांति इस रविवार भी निःशुल्क भोजन वितरण सेवा का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया।
संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने कहा यह सेवा प्रेरणा स्रोत बाबा नीम करोली जी की कृपा से संचालित है इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय, निराश्रित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों तक सम्मानपूर्वक पौष्टिक भोजन पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों, वृद्धजनों एवं जरूरतमंदों को स्वच्छ एवं संतुलित भोजन वितरित किया गया, जिससे उनके चेहरों पर संतोष और खुशी स्पष्ट रूप से देखी गई।
आदित्य शुक्ला ने बताया कार्यक्रम में संस्था के स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों ने पूर्ण समर्पण, अनुशासन एवं सेवा भाव के साथ अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। भोजन वितरण के साथ-साथ स्वच्छता, अनुशासन एवं मानवीय संवेदनाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे पूरा वातावरण सेवा और सहयोग की भावना से ओत-प्रोत रहा।
विकास पाण्डेय ने बताया कि प्रत्येक रविवार सेवा दिवस के रूप में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य केवल भोजन कराना ही नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता के मूल्यों को सुदृढ़ करना भी है।
आशीष श्रीवास्तव ने कहा इस अवसर पर संस्था ने समाज के जागरूक नागरिकों एवं दानदाताओं से अपील की कि वे इस प्रकार के सेवा कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें।
कार्यक्रम में सी. एच. तिवारी, आदित्य शुक्ला, बलवंत सिंह, प्रवीण पाण्डेय, आशीष श्रीवास्तव, अनुराग दुबे, अर्पित रावत, विकास पाण्डेय, अखिलेश सिंह, रामआसरे कनौजिया, गोविन्द सिंह सहित अनेक सहभागियों की सक्रिय सहभागिता रही।
अनुराग दुबे ने अंत में संस्था ने सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्यों को और व्यापक रूप देने का संकल्प लिया।
