Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः अग्निशमन केन्द्र हजरतगंज में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस का आयोजन किया गया


लखनऊ  । अग्निशमन केन्द्र हजरतगंज में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महानिदेशक, अग्निशमन तथा आपात सेवा, उ०प्र०  के अतिरिक्त अपर पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन तथा आपात सेवा, उ०प्र०  व पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय कमिश्नरेट लखनऊ, पुलिस उपमहानिरीक्षक, उ०प्र० अग्निशमन तथा आपात सेवा एवं पुलिस उपायुक्त मध्य कमिश्नरेट लखनऊ के अतिरिक्त अन्य जनपदीय एवं मुख्यालय स्तर के अधिकारीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर अग्निशमन तथा आपात सेवा के दिवंगत अधि०ध्कर्म० को महानिदेशक, अग्निशमन तथा आपात सेवा, उ०प्र० व अन्य उपस्थित अधिकारीगणों द्वारा श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए, महानिदेशक द्वारा उद्बोधन किया गया, कार्यक्रम में स्थानीय जनसामान्य एवं पत्रकार बन्धुओं की उपस्थिति प्रशंसनीय रही।उल्लेखनीय है कि जनसामान्य में अग्निसुरक्षा जागरूकता के दृष्टिकोण से महानिदेशक, अग्निशमन तथा आपात सेवा उ०प्र० द्वारा अग्निशमन तथा आपात सेवा, लखनऊ में उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीकि से सुसज्जित नवीन अग्निशमन वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, अग्निशमन वाहनों की रैली का नेतृत्व प्रशान्त कुमार प्रभारी अग्निशमन अधिकारी बी० के०टी० द्वारा किया गया, इन वाहनों द्वारा नगर में भ्रमण कर अग्निसुरक्षा सम्बन्धी प्रचार-प्रसार किया गया। इसी क्रम में महानिदेशक, अग्निशमन तथा आपात सेवा उ०प्र० एवं अन्य अग्निशमन अधिकारियों द्वारा पुलिस महानिदेशक उ०प्र०  को पिन फ्लैग किया गया।अग्निशमन केन्द्र हजरतगंज पर आयोजित उक्त कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात अग्निशमन तथा आपात सेवा, उ०प्र० लखनऊ के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री  उत्तर प्रदेश सरकार  के आवास पांच कालीदास मार्ग पर उपस्थित होकर उन्हें पिन फ्लैग लगाते हुए बुकलेट दिया गया, इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, गृह उ०प्र० शासन भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुजीत पाण्डेय महानिदेशक, अग्निशमन तथा आपात सेवा उ०प्र०, पद्मजा चैहान अपर पुलिस महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा उ०प्र०,  सूर्यकान्त त्रिपाठी पुलिस उपमहानिरीक्षक, उ०प्र० अग्निशमन तथा आपात सेवा अंकुश मित्तल मुख्य अग्निशमन अधिकारी लखनऊ, सुशील कुमार अग्निशमन अधिकारी गोमतीनगर एवं रामकुमार रावत अग्निशमन अधिकारी हजरतगंज उपस्थित रहे।महानिदेशक, अग्निशमन तथा आपात सेवा उ०प्र० द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रस्थान कराये गये अग्निशमन वाहनों का जुलुश अग्निशमन केन्द्र हजरतगंज वाल्मीकि मार्ग से चलकर दाहिने मुड़कर अटल चैराहा होते हुए बन्दरियाबाग, फन सिनेमा गोमतीनगर, पालीटेक्निक चैराहा इन्दिरानगर, एच०ए०एल०, महानगर, सहरा कपूरथला, आई०टी० चैराहा, डालीगंज, बासमण्डी, सिटी स्टेशन, गोलागंज, कैसरबाग, नूर मंजिल, बार्लिंगटन चैराहा से होते हुए विधान सभा पर समाप्त होगा, तत्पश्चात समस्त गाड़ियां अपने-अपने अग्निशमन केन्द्र वापस लौट जायेगी।उक्त के अतिरिक्त प्रदेश में जनसामान्य के जीवनध्सम्पत्ति की अग्नि दुर्घटनाओं से सुरक्षा के दृष्टिकोण से अग्निशमन तथा आपात सेवा, उ०प्र० द्वारा इस वर्ष की थीम ष्सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूक समाज-आग की रोकथाम के लिये एक साथष् ष्ैंमि ैबीववस, ैंमि ीवेचपजंस - थ्पतम ैंमिजल-ज्वहमजीमत वित पितम च्तमअमदजपवदष् को आत्मसात कर दिनांक 14.04. 2026 से 20.04.2026 तक वृहद स्तर पर पूर्व में बनाये गये फायर वालिन्टियरध्अग्नि सचेतकों के सहयोग से शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में अग्नि जागरूकता अभियान पम्पलेट, सोशल मीडिया एवं मॉकड्रिल्स इत्यादि के माध्यम से प्रचारित प्रसारित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |