प्रतापगढः वांछित गिरफ्तार, भेजा गया जेल
April 27, 2026
प्रतापगढ़। जिले में लालगंज की कोतवाली पुलिस ने घर में चोरी समेत कई वारदातों में शामिल वांछित आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के जेवरात व नकदी की बरामदगी भी की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घर में चोरी आदि वारदातों के वांछित आरोपी गौरव उर्फ आशीष मिश्र पुत्र काशी प्रसाद मिश्र निवासी हुलासगढ़ पूरे नोती को कस्बे से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से एक सोेने का जेवरात व सात हजार की नकदी की बरामदगी भी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट, चोरी समेत पांच मुकदमें दर्ज हैं। गिरफ्तार किये गये आरोपी को जेल भेज दिया गया हैं।
.jpg)