Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: आध्यात्मिक यात्रा के साथ स्वास्थ्य का संगम, हीना स्क्रीनिंग सेंटर में योग केंद्र की शुरुआत


उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार एक विशेष और सुखद पहल की गई है। जिला प्रशासन द्वारा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चारधाम यात्रा हीना स्क्रीनिंग सेंटर में योग केंद्र की शुरुआत की गई है। जहां तीर्थयात्री निःशुल्क योग का लाभ उठा सकेंगे।

चारधाम यात्रा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं,बल्कि यह एक गहन आध्यात्मिक अनुभव भी है। ऐसे में योग केंद्र की स्थापना यात्रियों को न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा भी प्रदान करेगी। पहाड़ी मार्गों की कठिन यात्रा के दौरान योग,प्राणायाम और ध्यान से यात्रियों को थकान से राहत मिलेगी और वे अधिक उत्साह एवं सकारात्मकता के साथ अपनी यात्रा जारी रख सकेंगे। इसके अतिरिक्त गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम और स्क्रीनिंग सेंटर हीना, दोबाटा व यात्रा पड़ावों पर यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही ऑक्सीजन, दवाइयों आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। 

जिला प्रशासन की यह पहल न केवल यात्रियों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर की गई है, बल्कि यह आध्यात्मिक पर्यटन को भी नई दिशा देने का कार्य करेगी। आने वाले समय में इस प्रकार के प्रयास चारधाम यात्रा को और अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और समग्र अनुभव बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |