Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: जिला योजना 2026 27 को मिली स्वीकृतिरू 5961 लाख के परिव्यय से विकास कार्यों को गति, जनहित आधारित प्राथमिकताओं पर जोर


उत्तराखड । मा० मंत्री शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन व जनपद के प्रभारी मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में वार्षिक जिला योजना की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026दृ27 के लिए जनपद का कुल 5961.00 लाख रुपये का विभागवार परिव्यय निर्धारित करते हुए कार्ययोजना को अनुमोदित किया गया।

सर्वप्रथम जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे द्वारा प्रभारी मंत्री जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर औपचारिक स्वागत किया गया। बैठक में समस्त विभागों द्वारा प्रस्तावित जिला योजना के अंतर्गत अपने-अपने विभागों से संबंधित आंकड़े प्रस्तुत करते हुए निर्धारित परिव्यय के उपयोग एवं प्रस्तावित कार्यों की रूपरेखा से अवगत कराया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक योजनाओं को जिला योजना में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि समन्वित प्रयासों एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली के माध्यम से ही जनपद को विकास की अग्रिम पंक्ति में लाया जा सकता है। साथ ही, उन्होंने सभी प्रस्तावित कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

बैठक से पूर्व प्रभारी मंत्री जी ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया तथा महिला समूहों से संवाद कर उनके प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर बागेश्वर विधायक पार्वती दास, कपकोट विधायक सुरेश गाड़िया, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह विष्ट, दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा, प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्न, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दिनेश रावत सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |