Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में एस.एस. इंटरनेशनल स्कूल, बीकेटी, लखनऊ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन


लखनऊ । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाईस्कूल (कक्षा 10) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम आते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले के एस.एस. इंटरनेशनल स्कूल, बीकेटी, लखनऊ के विद्यार्थियों ने इस बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के मेधावी छात्र ऐश्वर्य सिंह ने 94.6: अंक प्राप्त कर टॉपर का खिताब हासिल किया। वहीं शिवा यादव ने 89.2ः अंक अर्जित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया एवं वंशिका यादव ने 88.8ः अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

छात्र छात्राओं ने शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम पृष्ठ जोड़ दिया। छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय परिवार में उत्सव का माहौल है।

विद्यालय के चेयरमैन श्री प्रवीण सिंह चैहान ने प्रधानाचार्या, शिक्षकों एवं सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।श्री प्रवीण सिंह चैहान जी ने कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रिया उपाध्याय एवं शिक्षकों द्वारा सभी अभिभावकों का अभिनंदन किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |