आगरा। स्थित जीएल पब्लिक स्कूल का इस वर्ष कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत (100 %) परिणाम रहा। विद्यालय के छात्र हर्षित किशोर ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। इस उत्कृष्ट सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने हर्षित किशोर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का उत्सव मनाया गया और अन्य छात्रों को भी परिश्रम व लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय के संस्थापक कनक गोयल ने भी छात्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
