आगरा। सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल द्वारा तृतीय वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन सुरसदन प्रेक्षागृह में किया गया । विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर शहर के गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित कर सम्मान किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चैहान उपस्थित रही । विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर आशु रानी शामिल रही । इसके अलावा डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार, खंदौली ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा, भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता भी अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।
विद्यालय के डायरेक्टर अरुण सिंह, चेयरपर्सन सीमा सिंह एवं प्रधानाचार्या संतोष चैधरी सहित विद्यालय परिवार की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया.
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई , जिससे उनकी प्रतिभा को मंच मिला । इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना और उनकी रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देना है।
